फिल्म अभिनेता राजीव कपूर का निधन - Khabri Guru

Breaking

फिल्म अभिनेता राजीव कपूर का निधन


मुंबई। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देषक स्व.राजकपूर के छोटे पुत्र तथा फिल्म कलाकार ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव को हार्ट अटैक आया थाए जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थेए लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि कपूर परिवार में कुछ माह के अंतराल में यह दूसरा वज्रपात है। तब गत वर्ष 30 अप्रेल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। राजीव कपूर को पहचान 1985 में रिलीज हुई राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली थी। राजीव के बड़े भाई रणधीर कपूर ने एक न्यूज वेबसाइट से कहा, मैंने अपने छोटे भाई राजीव को खो दिया है। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं बच सके। वहीं एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर राजीव की फोटो शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी।

पेज