भाजपा अध्यक्ष और मन्त्रियों के साथ पीएम की हुई बैठक - Khabri Guru

Breaking

भाजपा अध्यक्ष और मन्त्रियों के साथ पीएम की हुई बैठक

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमण्डल विस्तार एवं कुुुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के सन्दर्भ में चर्चा के लिए सोमवार की रात प्रधानमंत्री ने केेंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा अध्यक्ष के साथ बैैैठक की। माना जा रहा है कि इसी माह मंत्री मण्डल का विस्तार किया जाने वाला है। पार्टी और सहयोगी दलों का क्या अनुपात रखा जाए इस पर भी विस्तार से चर्चा किया जाना बैैैठक का विषय तय किया गया था। 
2022 में उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीते कुछ दिनों से पीएम मोदी लगातार भाजपा के कद्दावर नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।

अब सोमवार की रात को भी पीएम मोदी अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक शाम पांच बजे से चल रही है। पीएम मोदी पिछले सप्ताह से मंत्रियों से छोटे-छोटे गुट में मिल रहे हैं।

माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और अन्य मंत्रियों के कामकाज का आकलन पर चर्चा के लिए यह बैठक की जा रही है। फिलहाल, मंत्रिमंडल विस्तार होने पर किन-किन लोगों को जगह मिल सकती है इसपर किसी का नाम सामने नहीं आया है।


एक सप्ताह से पीएम कर रहे हैं बैठकें
इससे पहले प्रधानमंत्री ने बीते गुरुवार 7 मंत्रालयों के साथ अपने आवास पर पांच घंटे से अधिक समय तक बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कोविड संकट के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों का आकलन किया। पीएम मोदी ने जिन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की उनमें धर्मेंद्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर और हरदीप पुरी शामिल थे।

इसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक की थी। वहीं उससे थोड़ी देर पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की थी।

इसके अलावा शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत, महेंद्र नाथ पांडे, हरदीप पुरी और वीके सिंह ने पीएम मोदी के सामने अपने-अपने मंत्रालयों का प्रजेंटेशन दिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके काम की समीक्षा की थी।

पेज