जबलपुर। भगवान श्रीराम के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाला जॉय स्कूल जबलपुर का संचालक अखिलेश मेबन आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। वह गिरफ्तारी के डर से कई दिनों से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ उक्त विधर्मी स्कूल संचालक ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। जिसका हिन्दू संगठनों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए विरोध किया था। पुलिस ने आरोपी अखिलेश मेबन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस के डर से अखिलेश जबलपुर केरल भाग गया था। वहां कोच्चि शहर के एक होटल में छिपा था। बताया गया है कि पुलिस उसके मोबाइल के माध्यम से लगातार लोकेशन की पतासाजी में लगी थी। बीते दिन उसने जैसे ही अपने मित्र से मोबाइल पर बात की, तभी पुलिस को उसकी लोकेशन भी मिल गई। जबलपुर पुलिस ने तत्काल केरल पुलिस को संपर्क करते हुए आरोपी अखिलेश के बारे में जानकारी दी और उसे हिरासत में लेने का आग्रह किया। केरल पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और अखिलेश को घेरकर हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लेने की जानकारी लगते ही जबलपुर पुलिस की टीम कोच्चि पहुंच गई है जो जल्दी ही अखिलेश को लेकर जबलपुर आयेगी।